बीकानेर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह ने सोमवार को जयपुर में अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) निरंजन आर्य से मुलाकात की तथा 59 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग की अनुमति पर आभार जताया।
उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव को विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। प्रो. सिंह ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजीलाल मीणा से भी मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित ‘बदलाव की गाथा गाते चित्र’ पुस्तिका भेंट की।
प्रो. सिंह ने श्रीगंगानगर में स्वीकृत नए कृषि काॅलेज के पदों के संबंध में भी चर्चा की तथा इसके लिए राज्य सरकार का आभार जताया। उन्होंने विश्वविद्यालय की विभिन्न आवश्यकताओं से भी अवगत करवाया। इस दौरान उन्होंने राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों से भी भेंट की।
source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/bikaner/96001/
Post A Comment:
0 comments: