about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

राजस्थान को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की मुहिम से जुड़े सिक्किम के कलेक्टर

Share it:

Collector of Sikkim associated with the campaign to make Rajasthan an organic state

-ओएफपीएआई की संगोष्ठी में किसानों से रूबरू हुए आईएएस राजकुमार
जयपुर।
राजस्थान (Rajasthan) को ऑर्गेनिक स्टेट (ORGANIC FARMING)बनाने की दिशा में ऑर्गेनिक फार्मर प्रोड्यूसर ऑफ इंडिया (ओएफपीएआई) के अभियान को मूर्त रूप देने के मामले में भले ही राज्य सरकार उदासीन दिख रही हो मगर इस मुहीम को सिक्किम के एक आईएएस अधिकारी ने संबंल प्रदान किया है। जयपुर जिले की ग्राम पंचायत लोहरवाड़ा मुख्यालय पर आयोजित एक संगोष्ठी में सिक्किम साउथ के जिला कलेक्टर राजकुमार यादव (IAS RajKumar Yadav) ने किसानों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ऑर्गेनिक खेती (Organic Farming) के फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक खेती में धैर्य बहुत जरूरी है। इसमें राज्य सरकार (Rajasthan Governemnt) की भागेदारी बेहद आवश्यक है। यादव ने सिक्किम प्रदेश को ऑर्गेनिक स्टेट बनाने की दिशा में उठाये गए राज्य स्तर के कदम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऑर्गेनिक स्टेट बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जरूरी हैं। इसके लिए रासायनिक खाद व कीटनाशकों की बिक्री, खरीद व उपयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाना आवश्यक है। साथ ही किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए जैविक खाद, गोमूत्र व नीम से निर्मित कीटनाशकों, बीज व अन्य कृषि संसाधनों पर सब्सिडी दी जानी चाहिए। वहीं, किसानों के जैविक उत्पादों की बिक्री पर भी प्रोत्साहन राशि दी जाए तो निसंदेह किसान भाई जैविक खेती को अपनाएंगे।

कोरोना पर अध्याय स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए : स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा

राजकुमार यादव ने ओएफपीएआई की राजस्थान को ऑर्गेनिक राज्य बनाने की मुहीम की सराहना करते हुए हरसंभंव सहयोग का वादा किया।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सरपंच गणेश यादव ने ग्राम पंचायत स्तर पर ऑर्गेनिक खेती के लिए राज्य सरकार की ओर से देय योजनाओं का किसानों को अधिकाधिक लाभ दिलाने का भरोसा दिया।

राजस्थान : इस वर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं नहीं होंगी

ओएफपीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अतुल गुप्ता ने बताया कि राजस्थान को ऑर्गेनिक राज्य बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में अभियान की शुरुआत की है। सभी किसानों को एकता की माला में पिरोकर फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन का गठन किया जा सकेगा। इससे भारत सरकार व राज्य सरकार की सभी कृषि योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान को मिल सकेगा। संगठन के महासचिव सुनील शर्मा ने कहा कि संगठन राज्य के प्रत्येक किसान को जैविक खेती की तरफ ले जाने हेतु उन्हें प्रशिक्षण व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्य करेगा।

जयपुर में बनेगा विश्व का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम

ओएफपीएआई की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता गौड़ ने प्रत्येक क्षेत्रीय महिला को स्वयं सहायता के माध्यम से आगे बढऩे की बात कही। पंचायत भवन में ऊर्जावान किसानों महिला व युवाओं ने अपनी ओर से हिस्सेदारी दिखाते हुए जैविक खेती के प्रति संकल्प व्यक्त किया।

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुकट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.


source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/93470/
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: