about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

राजस्थान : पुलिस के रेस्पोंस टाइम में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री

Share it:

Rajasthan: Police response time will improve and crime control will be helped: Chief Minister

जयपुर। गश्त को बेहतर बनाने तथा क्विक रेस्पोंस (Police response) के लिए जयपुर शहर पुलिस (Jaipur City Police) को तकनीकी रूप से लैस 194 नए वाहन मिल गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot)ने कोरोना जागरूकता के बैनर-पोस्टर लिए इन 70 चेतक वाहनों तथा 124 सिग्मा मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister House) से रवाना किया। श्री गहलोत ने इन वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा तकनीक के बारे में जानकारी ली।
Rajasthan: Police response time will improve and crime control will be helped: Chief Minister
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है। इसके लिए पुलिस बल को तमाम आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन वाहनों से पुलिस के रेस्पोंस टाइम में सुधार आएगा और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी।
पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों में लोकेशन ट्रेस करने के लिए जीपीएस सिस्टम, घटना स्थल की वीडियोग्राफी के लिए कैमरा एवं एड्रेस सिस्टम सहित अन्य आधुनिक उपकरण लगे हुए हैं। इससे अपराध के अनुसंधान में मदद मिलने के साथ ही घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने में आसानी होगी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि चारदीवारी की तंग गलियों में गश्त के लिए 124 आधुनिक मोटरसाइकिलें अधिक उपयोगी होंगी। इन आधुनिक वाहनों की मदद से पुलिस जयपुर की सड़कों पर राउंड द क्लॉक गश्त कर सकेगी।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, मुख्य सचेतक महेश जोशी, विधायक रफीक खान, गंगा देवी, लक्ष्मण मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह राजीव स्वरूप सहित जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/92231/
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: