about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

जयपुर : अब उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली मित्र एप से बिल में लगे सभी चार्जेज की ले सकेंगे सूचना

Share it:

Jaipur: Now consumers will be able to take notice of all the charges charged in the bill from the electricity bijli mitra app at home.

जयपुर(Jaipur News)। जयपुर विद्युत वितरण निगम (jaipur vidyut vitran nigam limited)ने उपभोक्ताओं को विद्युत बिलाें की विस्तृत सूचना उपलब्ध कराने हेतु बिजली मित्र एप (Bijli Mitra App)में एक नई सुविधा का समावेश किया है, ताकि उपभोक्ता घर बैठे ही बिजली मित्र एप के द्वारा बिल में लगे विभिन्न चार्जेज की सूचना प्राप्त करने के साथ ही वर्ष भर के विद्युत बिलों (electricity bill)की विस्तृत सूचना भी डाउनलोड़ कर सकते हैं।
जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक ए.के.गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर से बिजली मित्र एप्प को अपड़ेट करना होगा। बिजली मित्र एप के अपडेट होने के बाद ‘‘अन्य डेबिट‘‘ में बिजली बिल में लगे विभिन्न चार्जेज की सूचना को उपभोक्ता देख सकते है एवं डैशबोडऱ् में वार्षिक लेजर डाउनलोड़ कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में बिजली मित्र एप में बिल व पेमेन्ट हिस्ट्री, मीटर डिटेल, कनेक्शन डिटेल, शिकायत दर्ज कराने की सुविधा, डिपाजिट डिटेल्स, सर्विसेज, एनर्जी टिप्स, डूप्लिकेट बिल, सब-डिवीजन की सूचना, बिजली उपभोग की गणना, माई एकाउन्ट, फीडबैक, माई प्रोफाईल, लोकेट आफिस एवं डेशबोर्ड सहित लगभग 21 प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। अब बिजली मित्र एप में अन्य डेबिट नाम से एक नए फीचर को जोड़ा गया है, जिससे कि उपभोक्ता को बिल में लगने वाले अन्य चार्जेज के बारे में अधिकाधिक प्रामाणिक जानकारी मिल सके।


source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/92255/
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: