about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

राजस्थान: मुख्यमंत्री ने किया बाल अधिकार आयोग के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन

Share it:

Ashok Gehlot, rajasthan congress

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot)ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास (Chief Minister House) पर राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (Child Rights Commission)के विजन डॉक्यूमेंट ‘विजन मिशन‘ (vision document) का विमोचन किया। उन्होंने बोर्ड के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल एवं सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाल अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें देश का सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए समर्पित है। उन्होंने बीते एक वर्ष में बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए आयोग की सराहना भी की।
आयोग अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट में आयोग द्वारा एक वर्ष में बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों, नवाचारों तथा सफलताओं को दर्शाया गया है। साथ ही बाल अपराधों की रोकथाम के लिए आगामी कार्ययोजना, बाल अधिकार संरक्षण कानूनों की जानकारी आदि को भी सम्मिलित किया गया है।
इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग की आयुक्त डॉ. वीणा प्रधान, आयोग के संयुक्त सचिव राजेश चौहान, सदस्य डॉ. विजेन्द्र सिंह, प्रहलाद सहाय, शिव भगवान नागा, वन्दना व्यास एवं नुसरत नकवी भी मौजूद थे।
www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुकट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.


source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/92212/
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: