about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

विश्व थैलिसीमिया दिवस : ‘एक मुस्कान’ के तहत 28 यूनिट ब्लड डोनेट

Share it:

-गुरजंट धालीवाल

जयपुर। डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) की ओर से थैलिसीमिया (World Thalissemia Day)पीडि़त बच्चों के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘एक मुस्कान’ (‘a smile’campaign) के तहत जयपुर ब्लॉक की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सौजन्य में जयपुरिया हॉस्पिटल के ब्लड बैंक (Jaipuria Hospital Blood Bank) में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्व थैलिसीमिया दिवस के उपलक्ष में आयोजित इस शिविर में विंग के सेवादारों व डेरा अनुयायियों ने 28 यूनिट रक्तदान किया।

ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. राजाराम के निर्देशन में आयोजित ब्लड कैंप में डॉ. अनामिका चौधरी की टीम ने रक्त संग्रहित किया।

राजस्थान पुलिस के डीजीपी बने चिकित्सक, दार्शनिक, चिंतक व पथ प्रदर्शक

डेरा की ब्लड समिति के प्रभारी राजेंद्र इन्सां ने बताया कि इस मौके पर राजस्थान के 45 मैंबर कुलभूषण इन्सां, जयपुर ब्लॉक के 25 मैंबर राजविंद्र इन्सां के दिशा-निर्देश में रक्तदाताओं को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाते हुए अपने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां की प्रेरणा पर चलते हुए रक्तदान कराया।

कोविड -19 वैक्सीन टेस्टिंग के लिए अपना शरीर देने को तैयार हुई छात्रा

साथ ही सभी रक्तदाताओं ने संकल्प लिया कि कोरोना जैसी महामारी के बावजूद भी यदि जयपुर में किसी भी ब्लड बैंक को आपात स्थिति में रक्त की जरूरत होगी तो डेरा अनुयायी रक्तदान के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

राज्य सरकार का निर्देश, निजी स्कूल जबरन नही वूसल पाएंगे फीस, नही तो मान्यता होगी निरस्त

राजस्थान : पीटीईटी-2020 के आवेदनों में त्रुटि सुधार की तिथि 10 मई 2020 तक बढाई गई

www.hellorajasthan.com की ख़बरें फेसबुकट्वीटर और सोशल मीडिया पर पाने के लिए हमें Follow करें.


source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/jaipur/80730/
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: