about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

सीकर : स्वर्गीय रमाकांत शर्मा 8वीं पुण्य स्मृति में गायों के लिए सवामणी का आयोजन

Share it:

@पप्पू लाल शर्मा, सीकर/पाटोदा। सीकर से में स्वर्गीय रमाकांत शर्मा की 8 वीं पुण्यतिथि पर गायों के लिए गौशाला में सवामणी का आयेाजन किया गया। जिसमें गौशाला में गुड व लापसी भी खिलाई।

राधा कृष्ण गौशाला के अध्यक्ष रामगोपाल चैमाल ने बताया कि गौशाला में दसवीं के श्राद्ध के उपलक्ष में स्वर्गीय श्री रमाकांत शर्मा की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों, पुत्र वधूओ, पौत्र,पौत्री, पुत्री, दोहित्रि के द्वारा गौ माता को लापसी व गुड का भोग परोसा गया। जहां अपने पुत्र ने अपने पिता की आठवीं पुण्य स्मृति के अवसर पर गायों के लिए सवामणी आयोजन कर उन्हें गुड व लापसी खिलाई।

गौ सेवक विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि गाय गंगा गीता सावित्री भारतीय संस्कृत का आधार स्तंभ है। हमारे धर्म ग्रंथों में गाय माता की बड़ी महिमा बताई गई है। गौ सेवा करने मंगलकामना पूर्ण होती है, तथा अनिष्ट कार्य का नाश होता हैं। विद्वानों का कहना है कि गौ माता की सेवा मे समस्त देवी देवताओं व पितृजनों की तृप्ति होती है। सबको गौ सेवा व गौ रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। पुण्य तिथि जन्मदिन सालगिरह जैसे अवसरों गौ माता की निमित दान पुण्य करना चाहिए।

इस अवसर पर विनोद कुमार शर्मा,सुरजन सिंह,अशोक मीणा, सुरेंद्र मीणा,सुभाष पारीक, प्रतिक पारीक, भरत शर्मा,बनवारी लाल शर्मा, अभिषेक शर्मा,राहुल शर्मा,कोमल शर्मा,सुमन देवी,शारदा देवी,सोनू देवी, बेटी सुमन शर्मा गौ सेवक उपस्थित थे।



source https://hellorajasthan.com/rajasthan/jaipur/sikar/sikar-late-ramakant-sharma-8th-anniversary-commemoration-for-cows-in-patoda-621687
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: