about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

राजस्थान के मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल का निधन, राष्ट्रपति, PM मोदी, मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दुःख

Share it:

जयपुर। राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैबिनेट मंत्री भंवरलाल मेघवाल(Bhanwarlal Meghwal) ने सोमवार शाम (Medanta Hospital Gurgaon) गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 72 साल के थे। 13 मई 2020 से ही उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद उन्हे गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया। पिछले माह 29 अक्टूबर को ही उनकी बेटी बनारसी मेघवाल की भी मौत हुई थी।

उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इत्यादि ने कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल के निधन पर शोक जताया।

राष्ट्रपति कोविद ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल के निधन की खबर से दुःख हुआ। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे राजनेता थे जो अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में पिछड़े और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे. उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मास्टर भंवरलाल के निधन पर ट्वीट कर शोक जताया है. पीएम मोदी ने शोक सन्तपत परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मास्टर भंवरलाल मेघवाल के देहांत की खबर दुखद है। वे 4 दशकों से जनसेवा को समर्पित रहे और कांग्रेस विचारधारा को धरातल पर मजबूत करने का काम करते रहे। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉक्टर जोशी ने कहां है कि मास्टर भंवर लाल कुशल जनप्रतिनिधि व कुशल प्रशासक थे। स्वर्गीय मेघवाल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभागों का दायित्व ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से पूरा किया। उनके निधन से प्रदेश को अपूरणीय क्षति हुई है। विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर जोशी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


श्री गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि लम्बी बीमारी के बाद आज हमारे साथी केबिनेट मंत्री मास्टर भंवर लाल मेघवाल के निधन की खबर सुनकर बहुत गहरा दुःख हुआ। वर्ष 1980 से स्व. मास्टर भंवर लाल मेघवाल और मेरा साथ रहा है। जनहित से जुड़े मुद्दों एवं दलित समाज के हित से जुड़ी समस्याओं को उन्होंने हमेशा प्रमुखता से उठाया। अपनी प्रतिभा एवं लगन से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट पहचान बनाई। प्रदेश में विभिन्न महत्वपूर्ण मंत्रालयों के मंत्री के रूप में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा दुःख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन से आहत हूं। उनका निधन सिर्फ कांग्रेस के लिए ही नहीं, बल्कि समूचे प्रदेश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति व उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करती हूं।

अवकाश घोषित

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के निधन पर राजस्थान सरकार ने अवकाश घोषित किया है। 

सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक 

उल्लेखनीय है मंत्री भंवरलाल मेघवाल लंबे समय से बीमार थे और गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने वहां सोमवार शाम को अंतिम सांस ली। मेघवाल चूरू के सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गये थे। वे पिछली गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री भी रहे थे।



source https://hellorajasthan.com/rajasthan/jaipur/minister-bhanwarlal-meghwal-passed-away-president-pm-cm-tweeted-expressed-grief-689895
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: