about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

राजस्थान में 6 नगर निगमों के परिणाम से कांग्रेस भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी

Share it:

जयपुर। राजस्थान की राजधानी समेत जोधपुर और कोटा के 6 नगर निगम चुनाव(Jaipur Nagar Nigam Election) के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मंगलवार सुबह शुरु हुई मतगणना के परिणाम आने शुरु हो गए है। कांग्रेस बीजेपी माकपा प्रत्याशियों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी बाजी मारने में पीछे नही है।

इस चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जयपुर नगर निगम हैरिटेज में भाजपा के राहुल शर्मा की जीत ने ही भाजपा का खाता खेाला।

जयपुर हैरिटेज नगर निगम के परिणाम

जयपुर हैरिटेज नगर निगम के वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के हनुमान गुर्जर, वार्ड 11 से कांग्रेस के भूपेंद्र मीणा, वार्ड 21 से भाजपा की अनीता जैन, वार्ड 31 से कांग्रेस के अरुदीन जीते, वहीं, वार्ड 41 से कांग्रेस के आरिफ खान, वार्ड 42 से कांग्रेस के दशरथ सिंह, वार्ड 51 से भाजपा प्रत्याशी राहुल शर्मा जीते, वार्ड 61 से कांग्रेस की आयशा सिद्दीकी, वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार, वार्ड 63 से कांग्रेस की सुशीला देवी, वार्ड 71 से कांग्रेस के अरविंद मेथी, वार्ड 81 से कांग्रेस उम्मीदवार असमा खान, वार्ड 91 से भाजपा के श्याम सुंदर सैनी जीते।

जयपुर ग्रेटर के परिणाम

जयपुर ग्रेटर वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की घापा देवी, वार्ड 11 से कांग्रेस की सजना देवी, वार्ड 21 से भाजपा की प्रियंका अग्रवाल, वार्ड 41 से भाजपा के गणेश सिंह नाथावत, वार्ड 51 से भाजपा की सुखप्रीत बंसल, वार्ड 62 से निर्दलीय उम्मीदवार रोहित कुमार सांवरिया, वार्ड 71 में भाजपा के मुकेश शर्मा, वार्ड 81 में निर्दलीय प्रत्याशी जय वशिष्ठ, वार्ड 101 से भाजपा के मोतीलाल मीणा, वार्ड 102 में भाजपा के महेंद्र शर्मा, वार्ड 111 में कांग्रेस की काजल भीनमाल, वार्ड 121 भाजपा की प्रियंका अग्रवाल, वार्ड 131 से भाजपा के गोविंद छिपा, वार्ड संख्या 141 से कांग्रेसी के अभिषेक सैनी विजयी हुए।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

मतगणना तीनों शहरों में सुबह 9 बजे से शुरू हो गई है। सभी 6 निगमों के 560 वार्डों के पार्षद आज घोषित हो जायेंगे। इनमें जयपुर हेरिटेज में 100 और जयपुर ग्रेटर नगर निगम में 150 वार्ड हैं। वहीं जोधपुर उत्तर और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में 80-80 वार्ड हैं। जबकि कोटा उत्तर में 70 और कोटा दक्षिण नगर निगम में 80 वार्ड हैं।

2287 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

इस बार कुल 2287 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। इन चुनावों में जयपुर ग्रेटर व हेरिटेज, जोधपुर उत्तर और दक्षिण तथा कोटा उत्तर व दक्षिण नगर निगमों के लिए दोनों चरणों में कुल मिला कर 60.17 प्रतिशत उम्मीदवारों ने वोटिंग की। चुनाव के लिए सभी निगम निर्वाचन क्षेत्रों में 36,00,168 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 21,66,310 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।

10 नवंबर को महापौर और 11 नवंबर को उप महापौर का चुनाव

परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह बाद 10 नवंबर को महापौर और 11 नवंबर को उप महापौर का चुनाव होगा।





source https://hellorajasthan.com/rajasthan/jaipur/nagar-nigam-election-result-2020-nagar-nigam-election-result-live-680597
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: