जयपुर। चुरु जिले के राजगढ़ पुलिसथानाधिकारी विष्णुदत बिश्नेाई ( Rajgarh sho Vishnu dutt Bishnoi)की आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच (CBI investigation)पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot)ने मुहर लगा दी है। इसकी अनुशंसा का पत्र गृह विभाग को सौंपा जायेगा।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिसथानाधिकारी विष्णुदत बिश्नेाई की आत्महत्या के मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग के अनुशंसा पत्र पर मुहर लगा दी है, ये फैसला परिजनों की मांग पर लिया गया है।
दरअसल चूरू के राजगढ़ पुलिस थाने के थानाधिकारी विष्णु दत्त विश्नोई द्वारा 23 मई को की गई आत्महत्या के प्रकरण की जांच सीबीआई से करवाए जाने पर सीएम अशोक गहलोत ने सैद्धान्तिक सहमति दे दी है।
source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/85363/
Post A Comment:
0 comments: