जयपुर। केंद्र सरकार के एक साल की उपलब्धियों एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान की जानकारी देने के लिए 20 जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा राजस्थान की जनसंवाद वर्चुअल रैली से संबोधित करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा कार्यालय में सेाशल मीडिया लिंक जारी किया गया।
भाजपा प्रदेश कार्यालया से जारी सूचना अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर प्रदेश की दूसरी राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल
रैली से जुड़ने के लिये प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया लिंक जारी किया। राजस्थान जनसंवाद वर्चुअल रैली को 20 जून प्रातः 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे।
source https://hellorajasthan.com/news/rajasthan/87004/
Post A Comment:
0 comments: