सीकर। जिला परिषद में भारतीय जनता पार्टी ने बहुमत के बाद भी कांग्रेस के गढ़ में सेंधमारी करते हुए तीन वोट हासिल कर लिए और 24 वोट के साथ गायत्री कंवर (Gayatri Kanwar) जिला प्रमुख (Zila Parmukh) बन गई। सैनिक कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजोर की पुत्रवधु गायत्री कंवर को जिला प्रमुख बनाया गया। इस दौरान सांसद व अन्य नेताओं ने जिला प्रमुख को बधाई दी और विकास के कार्य व आमजन के हितों की रक्षा करने की बात कही।
हालांकि भाजपा को पहले से ही बहुमत हासिल था। पार्षदों की तोड़फोड़ के चलते खाटूश्यामजी में बाड़ाबंदी की गई थी। भाजपा में तो टूट नहीं हुई, बल्कि कांग्रेस के तीन वोट भाजपा प्रत्याशी को मिले। इसके साथ ही एक निर्दलीय ने भी भाजपा को ही समर्थन किया। उधर, पांच पंचायत समितियों में कांग्रेस तो पांच में भाजपा प्रधान बनाने में सफल रही।
गायत्री कवंर के जिला प्रमुख बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छा गई। जिला प्रमुख को लेकर विजय रैली भी निकाली गई और सभी का आभार भी जताया गया।
source https://hellorajasthan.com/rajasthan/jaipur/sikar/gayatri-kanwar-became-zila-parmukh-in-sikar-700405
Post A Comment:
0 comments: