about

about

Technology

Total Pageviews

Popular Posts

Cloud Labels

Labels

Blog Archive

Search This Blog

Cloud Labels

राजस्थान: भाजपा के पूर्व वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी की घर वापसी

Share it:

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता (BJP leader) रहे घनश्याम तिवाड़ी (Ghanshyam Tiwari) की घर वापसी हो गई। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा में शामिल होने के बाद घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि मैने कभी भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण ही नही की और हमेशा भाजपा ही मन में रही है। पहले से ही आरएएस से जुड़ा रहा हूं।

उन्होने कहा कि पार्टी के लिए काम करना चाहते है और अभी चुनाव लड़ने का भी इरादा नही है।


2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन करने वाले तिवाड़ी वसुंधरा राजे के घोर विरोधी रहे हैं। राजे के विरोध के चलते ही उन्होंने न केवल भाजपा का दामन छोड़ा, बल्कि अपनी नई पार्टी भारतवाहिनी बनाई थी। इसी पार्टी से उन्होंने साल 2018 में सांगानेर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ा था।

दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी ने भारतीय जनता पार्टी में कई अहम पदों पर काम किया है। राजस्थान की 7वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, 13वीं, 14वीं विधानसभा के सदस्य रहे। तिवाड़ी 1980 में पहली बार सीकर से विधायक बने। इसके बाद 1985 से 1989 तक पुनरू विधानसभा क्षेत्र सीकर से विधायक रहे। 1993 से 1998 तक विधानसभा क्षेत्र चैमूं से विधायक बने।

वह जुलाई 1998 से नवम्बर 1998 तक भैरोंसिंह शेखावत सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं। दिसम्बर, 2003 से 2007 तक वसुंधरा राजे सरकार में प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, विधि एवं न्याय, संसदीय मामले, भाषाई अल्पसंख्यक, पुस्तकालय एवं भाषा मंत्री रहे। दिसम्बर 2007 से वर्ष 2008 तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और विधि एवं न्याय मंत्री के पद पर रहे।






source https://hellorajasthan.com/rajasthan/jaipur/ghanshyam-tiwari-may-return-to-bjp-in-rajasthan-701229
Share it:

Jaipur

Post A Comment:

0 comments: